{"_id":"6a664d97b3a5f3fbde0ec6bc","slug":"town-planing-work-will-be-online-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162121-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टाउन प्लानिंग से जुड़े काम अब होंगे ऑनलाइन, नए पोर्टल से मिलेगी योजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टाउन प्लानिंग से जुड़े काम अब होंगे ऑनलाइन, नए पोर्टल से मिलेगी योजनाओं को मंजूरी
Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह व्यवस्था नगर परिषदों में होने वाले विकास कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए लागू की गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरों में नियोजित विकास को गति देने और टाउन प्लानिंग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब टाउन प्लानिंग स्कीम से संबंधित कार्यों, विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए अनुमति प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा।
नगर परिषदों को भी इसी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। सरकार की ओर से करीब एक माह पहले यह पोर्टल शुरू किया गया है। यह व्यवस्था नगर परिषदों में होने वाले विकास कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए लागू की गई है।
अब फाइलों के आदान-प्रदान और कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय संबंधित विभाग ऑनलाइन माध्यम से प्रस्ताव भेजकर अनुमति प्राप्त कर सकेंगे। नया पोर्टल को नगर परिषदों के लिए डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) विभाग की तर्ज पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इससे टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत होने वाले विकास कार्यों की निगरानी भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार पोर्टल पर योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभागों की ओर से इसकी जांच कर मंजूरी प्रदान की जाएगी।
लाइब्रेरी से लेकर सेमिनार हॉल को लेकर लेनी होगी अनुमति
नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित लाइब्रेरी निर्माण और सेमिनार हॉल निर्माण जैसे कार्यों की अनुमति भी अब इसी पोर्टल के माध्यम से ली जाएगी। इसके अलावा, भविष्य में टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों को भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इससे कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस योजना की फाइल किस स्तर पर लंबित है और उस पर क्या कार्रवाई की गई है।
योजनाओं को मिलेगी गति
नये पोर्टल के माध्यम से अब टीपी स्कीम से लेकर अन्य बड़े प्रोजेक्टों को लेकर अनुमति आसानी से मिल जाएगी। शहर के विकास कार्यों को पोर्टल के माध्यम से तेजी से गति मिलेगी। रुके हुए और मौजूदा समय में फाइनल स्टेज पर चल रहे प्रोजेक्ट शुरू हो पाएंगे।
कोट्स
सरकार ने टीपी स्कीम व अन्य योजनाओं के तहत होने वाले प्रोजेक्टों के लिए पोर्टल तैयार किया है। एक माह से यह पोर्टल चल रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से तेजी से विकास कार्यों या स्कीमों को गति मिल पाएगी।
-सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।