{"_id":"69c1930ab3e6ddf7d80abbbf","slug":"traveling-for-go-seva-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155219-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोसेवा की अलख जगाने गुजरात से भारत यात्रा पर निकले धवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोसेवा की अलख जगाने गुजरात से भारत यात्रा पर निकले धवल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
श्री बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाते हुए धवल चौधरी। कांडा कार्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गुजरात के बनासकांठा में गोसेवा के लिए छोटी सी गोशाला शुरू करने वाले युवा धवल चौधरी ने गो संरक्षण के लिए डेढ़ साल पहले भारत यात्रा शुरू की। इस यात्रा के तहत द्वादश ज्योतिर्लिंगों और चार धाम से होते हुए धवल चौधरी सोमवार को सिरसा पहुंचे।
बाबा तारा कुटिया पहुंचे गोसेवक भारत यात्री धवल चौधरी का मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने स्वागत किया। उन्होंने युवा धवल चौधरी के जज्बे की सराहना की। बनासकांठा से डेढ़ वर्ष पहले भारत यात्रा शुरू करने वाले धवल चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में एक छोटी गोशाला शुरू की थी। गोशाला से ही उन्हें प्रेरणा मिली कि गोसेवा से जन जन को जोड़ना चाहिए।
धवल चौधरी ने बताया कि अब तक वह देशभर में यात्रा के तहत द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन करते हुए लोगों को गोसेवा का संदेश दे चुके हैं। उन्होंने सिरसा में बाबा तारा कुटिया के बारे में काफी सुना था। अब पंजाब जाने के दौरान वह यहां पहुंचे और संत बाबा तारा की समाधि पर शीश नवाया। धवल चौधरी ने बताया कि यहां पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा की गोसेवा और गोभक्ति के बारे में जानकारी मिली।
कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने युवा भारत यात्री धवल चौधरी की गोभक्ति की सराहना की।
Trending Videos