सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water wastage... action limited to a notice at the public health department's service station

Sirsa News: पानी की बर्बादी...जन स्वास्थ्य विभाग की सर्विस स्टेशन पर नोटिस तक सीमित कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Water wastage... action limited to a notice at the public health department's service station
विज्ञापन
सिरसा। गर्मी के मौसम में जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक बार फिर सर्विस स्टेशनों पर पानी के दुरुपयोग के लिए सक्रिय हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी निरीक्षण और नोटिस तक ही कार्रवाई सीमित नजर आ रही है।

सिरसा ऑटो मार्केट और रानियां क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की धुलाई में पेयजल के अत्यधिक उपयोग पर सर्विस स्टेशन संचालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने कई सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां पाइपों से लगातार पानी बहाया जा रहा था। अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिए कि पेयजल का अनावश्यक उपयोग न किया जाए और जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी कि भविष्य में पानी की बर्बादी पाए जाने पर संबंधित जल कनेक्शन काटने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी राजेश कुमार, प्रेम कुमार और सीताराम मौजूद रहे।
रानियां क्षेत्र में भी विभागीय टीम ने निरीक्षण कर दो सर्विस स्टेशनों को नोटिस जारी किए। इस दौरान डब्ल्यूएसएसओ के बीआरसी डॉ. बलदेव राज और सुनील कुमार ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि भीषण गर्मी में जल संरक्षण को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed