{"_id":"6a6a3aba185cca2d380ddb4b","slug":"youth-body-found-in-pond-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162312-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जोहड़ से युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जोहड़ से युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच
Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव चौटाला में बुधवार दोपहर एक युवक का शव जोहड़ में मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान गांव चौटाला निवासी राय सिंह पुत्र श्रवण सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राय सिंह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 27 जुलाई की रात वह खाना खाकर टहलने निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार को उसका शव जोहड़ में मिला। पिता श्रवण सिंह ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से वह जोहड़ में गिर गया होगा। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।