सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   206 people underwent health check-up at the camp, 10 donated blood.

Sonipat News: शिविर में 206 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
206 people underwent health check-up at the camp, 10 donated blood.
फोटो : सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर में शिविर के दौरान रक्तदाताओं के साथ आयोजक। स्रोत: फाउंडेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। रोहतक रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार को सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 206 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तो 10 लोगों ने रक्तदान किया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि संस्था की ओर से हर महीने पहले रविवार को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा प्रधान सीए अनुज मंगला ने बताया कि आयुष विभाग से चिकित्सक डॉ. अल्पना सिंघल ने 58 लोगों का उपचार किया। वहीं, सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव एडवोकेट अरविंद मित्तल ने बताया कि शिविर में 206 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
अनिपाल लाकड़ा ने सर्वाइकल के 16 मरीजों का इलाज किया। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 18 मरीजों के दांतों की जांच की। कैंप इंचार्ज प्रियांशु वशिष्ठ व बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता व राजेश गुप्ता ने मरीजों को तीन दिन की दवाइयां निशुल्क दीं।
इस दौरान अरुण बंसल, एडवोकेट संजीव, हमारा परिवार मातृ शक्ति इकाई प्रधान शालू त्यागी, प्रीति कुकरेजा, रेखा गर्ग, सीमा महेश्वरी, प्रवीण नैन, सरोज गुप्ता, किरण बाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed