{"_id":"6a71f0f9f2465b43ba09e814","slug":"68-of-iti-seats-remain-vacant-even-after-two-merit-lists-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158212-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो मेरिट सूची के बाद भी आईटीआई की 68 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो मेरिट सूची के बाद भी आईटीआई की 68 फीसदी सीटें खाली
Wed, 05 Aug 2026 07:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया दो चरण पूरे करने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। सोनीपत आईटीआई में पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद अब तक केवल 304 विद्यार्थियों ने दाखिला लिए हैं।
888 में से 584 सीटें अब भी खाली हैं। कुल सीटों में से केवल 32 प्रतिशत पर ही प्रवेश हो सका है जबकि 68 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में अब तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 7 अगस्त को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त तक अपनी ट्रेड और संस्थान की प्राथमिकताओं में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीसरी मेरिट सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 7 से 11 अगस्त तक होगा जबकि 12 अगस्त तक फीस जमा कराकर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा। सोनीपत आईटीआई की 26 ट्रेडों में दाखिले के लिए इस बार 2725 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड सबसे आगे, कई ट्रेडों में नहीं मिले विद्यार्थी
दाखिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन, शीट मेटल वर्कर (ड्यूल) और लीथो ऑफसेट मशीन माइंडर ट्रेड में अब तक केवल एक-एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। सबसे चिंताजनक स्थिति मशीनिस्ट ग्राइंडर और वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड की है। इनमें दो चरण पूरे होने के बाद भी एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
हेल्प डेस्क कर रहे मार्गदर्शन, लक्ष्य सभी सीटें भरना
दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिले के सभी आईटीआई संस्थानों में हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं। यहां कर्मचारी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन, ट्रेड चयन और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया में सहायता प्रदान कर रहे हैं। संस्थानों का लक्ष्य तीसरे चरण में अधिक से अधिक सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करना है।
तीसरे चरण का कार्यक्रम
3 से 6 अगस्त : ट्रेड और संस्थान विकल्पों में संशोधन
7 अगस्त : तीसरी मेरिट सूची जारी
7 से 11 अगस्त : दस्तावेज सत्यापन
7 से 12 अगस्त : फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित
वर्जन
आईटीआई में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तीसरे चरण के तहत विद्यार्थियों को 6 अगस्त तक ट्रेड और संस्थान बदलने का अवसर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि तीसरी मेरिट सूची के माध्यम से अधिक से अधिक सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जाए। -विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, सोनीपत