फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three shots fired at Sarpanch's brother-in-law during a dispute over water collection; he survived.

Sonipat News: पानी भरने के विवाद में सरपंच के जेठ पर चलाईं तीन गोलियां पर बच गए

Wed, 05 Aug 2026 07:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Aug 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Three shots fired at Sarpanch's brother-in-law during a dispute over water collection; he survived.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव कैलाना में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद सरपंच के जेठ पर गांव के ही व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। व्यक्ति ने उन पर तीन गोलियां चलाई। गनीमत रही कि वह बच गए। पीड़ित ने थाना गन्नौर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सरपंच के जेठ अजीत और प्रवीन के बीच नहर के पास पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद प्रवीन अपने साथी मनजीत और भूपेंद्र उर्फ मोना के साथ अजीत के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद भूपेंद्र ने अजीत के पिता रघबीर को मंदिर में बुलाया।
विज्ञापन

रघबीर के साथ अजीत भी मंदिर पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। इस पर मनजीत ने अजीत की ओर तीन फायर किए। एक गोली उनके कान के पास से निकली जबकि दूसरी पैर के पास से। तीसरी गोली का भी निशाना चूक जाने से अजीत बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद तीनों आरोपी गोलियों की खोल उठाकर भाग गए। सूचना पर थाना गन्नौर प्रभारी बीर सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने अजीत के बयान पर मनजीत, प्रवीन और भूपेंद्र उर्फ मोना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार मनजीत पर थाना मुरथल में मारपीट का मुकदमा दर्ज है जबकि दो केस गन्नौर व बड़ी में भी दर्ज थे जो निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed