सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   72.55 lakhs cheated by sending APK files and share trading

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग व एपीके फाइल भेज कर ठगे 72.55 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
72.55 lakhs cheated by sending APK files and share trading
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने किसान और प्रॉपर्टी डीलर से 72.55 लाख रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकियां दर्ज करवाई हैं।
Trending Videos

गांव गढ़मिरकपुर निवासी चांद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 16 फरवरी को उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए हरमन संधू नाम से एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान उसने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने उनका अकाउंट फर्जी ग्लोबल प्राइम ट्रेडिंग एप पर बनवाया और उन्हें टेलीग्राम से जोड़ दिया गया। शुरुआत में 20 हजार रुपये निवेश करवाकर 22,695 रुपये का मुनाफा दिखाया गया जिससे भरोसा बन गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लगातार रकम डलवाई गई।
फरवरी से मार्च के बीच 19 ट्रांजेक्शन के जरिए 69,86,955 रुपये ठग लिए गए। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो कोई भुगतान नहीं हुआ और आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
इसी तरह दिल्ली रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर कर्ण शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम से एपीके फाइल आई थी। फाइल को खोलते समय उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने कॉल फॉरवर्डिंग कर मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2,67,960 रुपये निकाल लिए। यह राशि दो ट्रांजेक्शन में 28 अप्रैल को निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed