सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tight security outside OP Jindal University, police alert

Sonipat News: ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा, पुलिस सतर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tight security outside OP Jindal University, police alert
विज्ञापन
सोनीपत। ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) मेधा भूषण के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि परिसर और आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
Trending Videos


इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राई विपिन अहलावत, थाना प्रभारी राई धीरज कुमार और कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

विश्वविद्यालय में छात्राओं और महिला स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सके।

गश्त और निगरानी बढ़ी

क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और आने-जाने वाले वाहनों व लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस टीमों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त

विवि के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन के साथ तालमेल

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed