सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   High definition LED screen to be installed in Madanlal Dhingra Park

Sonipat News: मदनलाल धींगड़ा पार्क में लगेगी हाई डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
High definition LED screen to be installed in Madanlal Dhingra Park
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से मदनलाल धींगड़ा पार्क में हाई डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के साथ सभी पार्षद मौजूद रहे।
Trending Videos


इस योजना के तहत मदनलाल धींगड़ा पार्क और मंगल सेन पार्क में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन्हें ऊंचाई पर मजबूत ढांचे पर लगाया जाएगा ताकि पार्क में दूर बैठे लोग भी आसानी से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना में बेहतर साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। हर पार्क में करीब 10 स्पीकर और एम्प्लीफायर लगाए जाएंगे। इनसे कार्यक्रमों की आवाज साफ सुनाई दे सकेगी। साथ ही हाई डेफिनेशन कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जा सके।

चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद की कोशिश है कि शहर को सुंदर और हाईटेक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस एलईडी के माध्यम से पार्क में खेलने वाले बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान और संस्कार भी मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि इन स्क्रीन पर शहर के सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिखाए जाएंगे। इससे लोगों को नई जानकारी मिलेगी और पार्कों में रौनक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed