{"_id":"6a145d5719a0e88271057fcb","slug":"795-cases-of-liquor-and-beer-recovered-from-a-canter-marked-as-postal-parcel-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154519-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डाक पार्सल लिखे कैंटर से 795 पेटी शराब और बीयर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डाक पार्सल लिखे कैंटर से 795 पेटी शराब और बीयर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के क्राइम यूनिट खरखौदा की ओर से पकड़ा गया डाक पार्सल लिखा कैंटर जिसमें से बरामद की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। क्राइम यूनिट खरखौदा ने रोहणा बाईपास से बंद बाॅडी कैंटर से 795 पेटी शराब और बीयर बरामद बरामद की है। पुलिस ने राजस्थान निवासी दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खरखौदा क्राइम यूनिट में तैनात एसआई यशबीर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोहणा बाईपास पर खड़े कैंटर में अवैध रूप से शराब भरी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर की जांच की तो उसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव लापुंडा निवासी हंसराज व अकदड़ा निवासी जगदीश मिले।
पूछताछ के दौरान दोनों शराब और बीयर के लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस कैंटर को मटिंडू रोड पर ले जाकर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को मौके पर बुलाया। जांच में कैंटर से इंपीरियल ब्लू शराब की 300 पेटियां, मकडोवेल्स नंबर-1 के 100 कार्टन से 4800 पाव तथा गाडफादर बीयर की 395 पेटियां मिलीं।
विज्ञापन
शराब और बीयर पर फॉर सेल पंजाब लिखा था। पुलिस ने शराब के सैंपल लेकर पूरे माल, कैंटर और वाहन की आरसी कब्जे में ले ली है। वाहन की आरसी के तहत कैंटर का मालिक मध्य प्रदेश निवासी बताया गया है। वहीं, पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और कहां लेकर जाई जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है।
इस शराब को जिस कैंटर में लाया गया उस पर डाक पार्सल लिखा हुआ था। इसी की आड़ में शराब तस्कर की जा रही थी। खरखौदा में पकड़ी गई शराब को इस तरह से दूसरे सामान की आड़ लेकर तस्करी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कभी धान की भूसी, कभी सीमेंट के बीच, कभी अंडों की ट्रे तो कभी पशुचारे की आड़ में शराब तस्करी करने के मामले पकड़े जा चुके हैं।
इसी माह 9 मई की रात के सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक ट्राले को पकड़ा था। उसमें 1248 पेटी शराब बरामद हुई थी। वहीं, 15 दिन बाद ही खरखौदा से 795 पेटी शराब पकड़ी गई है। जिसकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है।