{"_id":"6a2803615b129787d708cd38","slug":"yukti-neha-krishna-and-ankit-became-winners-in-the-district-level-yoga-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155195-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: योग स्पर्धा में युक्ति और नेहा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: योग स्पर्धा में युक्ति और नेहा बने विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार काे आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद अनुराग जैन ने किया।
इसमें सभी ब्लॉकों के आयु वर्ग 10-18, और 19-55 में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 10-18 वर्ष आयु वर्ग महिला में युक्ति ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19-55 वर्ष आयु वर्ग में नेहा प्रथम, रितिका द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
10-18 वर्ष आयु वर्ग पुरुष में कृष्ण पहले, तनीष दूसरे व सूर्यकांत तीसरे स्थान पर रहे। 19-55 वर्ष आयु वर्ग में अंकित ने पहला, हरिओम ने दूसरा और अजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विज्ञापन
योग विशेषज्ञ संगीता, योग सहायक मोहित, धीरज, जीत राम, कृष्णा, रेनू, पिंकी और जिला पतंजलि योग समिति के प्रभारी रामप्रकाश हुड्डा, श्रीभगवान गुप्ता और सुधीर सरोहा की ओर से प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इसी शृंखला में राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता 15 जून को आयोजित की जाएगी। इस दौरान दौरान पीटीआई महेंद्र, राकेश, सरोज और प्रमिला भी मौजूद रहे।

Trending Videos