सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipe laying work slows down, derails Amrit 2 scheme

Sonipat News: पाइप डालने का काम धीमा, पटरी से उतरी अमृत 2 योजना

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Pipe laying work slows down, derails Amrit 2 scheme
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर की एक गली में की जा रही खोदाई। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। शहर में अमृत-2 योजना के तहत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहा 25 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट एक बार फिर सुस्त पड़ गया है। शहर में नई पाइप लाइन बिछाने और जलघर को अपग्रेड करने का कार्य करीब दो वर्षों से जारी है पर बार-बार यह रुक जाता है।
अब एक बार फिर पाइप डालने का काम लगभग ठप हो गया है। इससे लोगों में नाराजगी पाई जा रही है। योजना के तहत शहर की पुरानी और जर्जर पेयजल लाइनों को बदलकर नई पाइप डाली जानी है। इसके अलावा जलघर की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक सुविधाएं करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का काम धीमा चलने की वजह से योजना का लाभ अभी तक पूरी तरह से लोगों तक नहीं पहुंच पाया है। गत वर्ष मजदूरों की कमी के कारण काम लंबे समय तक बंद पड़ा था। उनके लौटने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द काम होगा मगर इसकी गति बहुत धीमी है
विज्ञापन
Trending Videos

कई स्थानों पर निर्माण गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। इस कार्य को करने की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद इसे पूरा करने के लिए समय सीमा को बढ़ाना पड़ा है। इस बीच शहर की कई कॉलोनियां आज भी नियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रही हैं।
कई क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच रहा जबकि कुछ कॉलोनियों में लोगों को वैकल्पिक साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि योजना समय पर पूरी हो जाए तो शहर की पेयजल समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है।



वर्जन
अब ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए अगस्त तक का समय दिया गया है। ऐसे में पहले बिछाई जा चुकी लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया गया है। एक बार लाइन शुरू करने के बाद बाकी बचे हिस्से में बाद में पाइप डाली जाएगी। -सुदेश कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed