सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gig workers will get the benefit of Ayushman Bharat scheme: Labor Commissioner

गिग वर्कर्स को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ : श्रम आयुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gig workers will get the benefit of Ayushman Bharat scheme: Labor Commissioner
फोटो : सोनीपत में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी श्रम विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सोनीपत। गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाने और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन सेवा प्रदाता, ई-मार्केट से जुड़े श्रमिक, लॉजिस्टिक एवं राइड शेयरिंग कर्मी, प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर, हेल्थ केयर, ट्रैवल व हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के कर्मचारी, कंटेंट एवं मीडिया सेवा प्रदाता, निर्माण श्रमिक तथा अन्य प्लेटफॉर्म आधारित कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त रिंकू ने बताया कि केंद्र सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में किए गए प्रावधानों के अनुसार अब गिग वर्कर्स को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके लिए संबंधित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण और सक्रिय ई-श्रम कार्ड होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अलावा वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में आसानी होगी।
रिंकू ने बताया कि प्रदेश सरकार भी श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed