{"_id":"69879995c52bc321680f40e6","slug":"95-defaulters-with-outstanding-bills-of-rs-1-to-2-lakh-in-ganaur-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149298-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर में 1 से 2 लाख बिल बकाया के 95 डिफाल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर में 1 से 2 लाख बिल बकाया के 95 डिफाल्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के तहत बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
बिजली निगम के अनुसार 1 से 2 लाख रुपये तक बकाया रखने वाले 95 डिफाल्टर चिह्नित किए गए हैं। इनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, 2 से 5 लाख रुपये तक बकाया रखने वाले 23 उपभोक्ताओं पर भी जल्द गाज गिरने वाली है।
विभाग की टीमें लगातार फील्ड में उतरकर बकायेदारों के परिसरों पर पहुंच रही हैं। नियमानुसार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से कई उपभोक्ता नोटिस मिलने के बावजूद बकाया जमा नहीं कर रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वे बकाया राशि जमा कराकर नियमानुसार दोबारा कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी यदि कोई उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos