सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Incidents of theft and snatching occurred at four places including the college.

Sonipat News: महाविद्यालय समेत चार जगह हुईं चोरी और छीनाझपटी की वारदातें

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft and snatching occurred at four places including the college.
बुजुर्ग महिला का पर्स झपटता स्कूटी सवार बदमाश। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। जिले के शिक्षण संस्थान इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। कुछ दिन में कई शिक्षण संस्थानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इसी तरह पिछले 24 घंटे में भी चोरी और छीनाझपटी की चार वारदातें सामने आई हैंं। संबंधित थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा के रोहतक रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने मैथ व कंप्यूटर लैब समेत छह कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिए। चोर कंप्यूटर चोरी करने के अलावा कुछ से हार्ड डिस्क निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस, साउंड सिस्टम, टूलकिट भी ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चौकीदार के आने पर चोर भाग गए जबकि कॉलेज की दीवार के पास रखा चोरी का कुछ सामान छूट गया।
इलेट्रिक शॉप से कॉपर वायर और एलईडी लाइटें चोरी : सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी साहिल दुआ ने पुलिस को बताया कि दिल्ली-सोनीपत रोड पर सिक्का कॉलोनी में आईसीआईसीआई बैंक के पर दिल्ली इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। वह पिछले 13 वर्षों से दुकान चला रहे हैं।
वीरवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके गए थे। शुक्रवार को सुबह दुकान खोलकर अंदर गए तो पता चला कि कोई छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़कर अंदर घुसा और चोरी को अंजाम दिया।
दुकान के अंदर बने कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर 6.0 एमएम, 2.5 एमएम, 1.0 एमएम और 1.5 एमएम साइज की कॉपर वायर, 1.5 एमएम की 2-कोर कॉपर वायर, 10 एमएम और 25 एमएम मोटाई की कॉपर वायर, 48 इंच (1200 एमएम) के सीलिंग फैन, एग्जॉस्ट फैन, अलग-अलग मॉडल की एलईडी लाइटें और विभिन्न प्रकार के स्क्रू, ब्रास और जिप्सम का सामान चोरी कर ले गए।
दुकानदार को इससे 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना सेक्टर-27 सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई सतपाल को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्ग महिला का पर्स झपटता स्कूटी सवार बदमाश। स्रोत: वीडियो ग्रैब

बुजुर्ग महिला का पर्स झपटता स्कूटी सवार बदमाश। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed