{"_id":"6987989f1f6fc0001b0328fc","slug":"badminton-hall-will-be-ready-in-four-months-work-has-started-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149301-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैडमिंटन हॉल चार माह में होगा तैयार, काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैडमिंटन हॉल चार माह में होगा तैयार, काम हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में बैडमिंटन हाॅल के बाहर किया जा रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शहर में वर्षों से अधूरे पड़े बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। चार माह में बैडमिंटन हॉल को पूरी तरह तैयार कर उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।
लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे खिलाड़ियों में अब उत्साह है। वहीं, बाकी निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका ने नई एजेंसी को टेंडर आवंटित कर दिया है।
वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गन्नौर में बैडमिंटन हॉल बनाने की घोषणा की थी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 93 लाख रुपये तय की गई थी। निर्माण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन विभिन्न कारणों से यह समय पर पूरा नहीं हो सका।
करीब 73 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद भवन का केवल लगभग 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया। संबंधित ठेकेदार की ओर से काम बीच में छोड़ दिए जाने से निर्माण पूरी तरह ठप हो गया। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ तो नगर पालिका ने पुराना टेंडर रद्द करके नई एजेंसी के माध्यम से कार्य कराने का निर्णय लिया।
अब नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। निर्माण कार्य फिर से शुरू हो चुका है।
अब 35 लाख रुपये से स्टेडियम के कोर्ट की मैटिंग का कार्य, बाहर मिट्टी भराव, फर्श पर टाइल लगाने, चहारदीवारी निर्माण व छोटे पार्क का विकास कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos