{"_id":"69cc205276e4f56c810cbc93","slug":"a-car-driver-hits-their-bike-leaving-the-couple-unconscious-on-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151692-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक को कार चालक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरा दंपती बेहोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक को कार चालक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरा दंपती बेहोस
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सिलाना-गोरड़ मार्ग पर हुए हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। गांव गोरड़ निवासी मोनू ने चौकी इंचार्ज फरमाणा को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक पर सवार होकर खरखौदा से अपने घर लौट रह थे। मोनू का कहना है कि जब वह सिलाना व गोरड़ के बीच में ड्रेन नंबर 8 के पास पहुंचे तो सामने से आई काले रंग की तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर गए। दोनों बेसुध हो गए। उन्हें किसने अस्पताल पहुंचाया उन्हें नहीं पता। उन्हें अस्पताल में ही होश आया।
घायल मोनू का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर घायल किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
घायल मोनू का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर घायल किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन