{"_id":"6a31740fbddddc7af2078d6a","slug":"a-child-from-the-district-was-found-wandering-in-andheri-west-mumbai-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155573-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुंबई के अंधेरी वेस्ट में घूमता मिला जिले का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुंबई के अंधेरी वेस्ट में घूमता मिला जिले का बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो : वंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुंबई में सोनीपत का 13 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला है। बालक को अंधेरी वेस्ट स्थित जुहू-वर्सोवा लिंक रोड क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया। फिलहाल उन्हें पुलिस संरक्षण में रखा गया है और उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।
डीएन नगर पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट के अनुसार बालक ने अपना नाम वंश विजय सौदा बताया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना पता सोनीपत, हरियाणा बताया लेकिन वह अपने परिवार और घर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सका।
पुलिस के मुताबिक बालक जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर अकेला घूमता हुआ मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर उसे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस संरक्षण में लिया गया। इसके बाद उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
परिजनों से संपर्क करने की अपील
डीएन नगर थाना पुलिस ने सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बालक को पहचानता हो या उनके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।