सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A deep pothole formed on Badshahi Road, fearing an accident

Sonipat News: बादशाही रोड पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का डर

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A deep pothole formed on Badshahi Road, fearing an accident
बादशाही रोड पर बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बादशाही रोड पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। लंबे समय से हुए गड्ढे की वजह से हादसा होने का डर रहता है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क के बीचोंबीच बने इस गड्ढे से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। खासकर रात के समय जब रोशनी कम होती है तो वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देता। कई बार दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से बचने के लिए प्रशासन की तरफ से मौके पर किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड या संकेत भी नहीं लगाया गया है। इससे बाहरी वाहन चालकों को गड्ढे की जानकारी नहीं मिल पाती और वे सीधे इसकी चपेट में आ जाते हैं। लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed