{"_id":"69b723459a0be268e002f01b","slug":"a-sewer-line-will-be-laid-for-water-drainage-in-the-kundli-municipal-area-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150942-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 29.74 करोड़ से कुंडली में बिछाई जाएगी सीवर लाइन, एसटीपी पर खर्च होंगे 19.39 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 29.74 करोड़ से कुंडली में बिछाई जाएगी सीवर लाइन, एसटीपी पर खर्च होंगे 19.39 करोड़
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
साेनीपत। कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में पानी निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र में रह रहे एक लाख से ज्यादा लोगों को पानी निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही पानी के शोधन के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा।
इन कार्यों पर सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 49.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएमओ कार्यालय से फाइल वापस आने के बाद फिर टेंडर लगाया गया है।
कुंडली में दूषित पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गलियों व मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। समाधान के लिए कुंडली में सीवर व्यवस्था का जाल बिछाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 जुलाई 2024 को 54.69 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।
29.74 करोड़ रुपये से गलियों व मुख्य मार्गों पर 7.2 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वहीं 7.5 एमएलडी क्षमता के एसटीपी निर्माण पर 19.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीसरी बार टेंडर लगाने के बाद एजेंसियां काम करने के लिए आगे आई थीं। टेंडर आंवटन के लिए फाइल एसएमडीए ने सितंबर 2025 में सीएम कार्यालय में भेजी थी।
टेंडर प्रक्रिया में सीवर लाइन बिछाई व एसटीपी निर्माण के बाद देखरेख की जिम्मेदारी तय नहीं होने से मुख्यमंत्री ने फाइल वापस भेज दी थी। इस पर एसएमडीए ने देखरेख की समय निर्धारण करते हुए अब चौथी बार टेंडर लगाया है।
पानी निकासी के लिए यह होगी व्यवस्था
कुंडली क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए एक मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) और दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 6.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही पांच जगहों पर डिस्पोजल पंप बनाए जाएंगे। इनमें प्याऊ मनियारी रोड पर दो, नवल अस्पताल, लांडा कॉलोनी और टीकाराम संस्था के पास डिस्पोजल पंप बनाए जाने हैं। कुंडली क्षेत्र में दूषित पानी को शोधित करने के लिए दो एकड़ में 7.5 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाना है। सीवर का दूषित पानी एसटीपी में शोधित कर ड्रेन नंबर आठ में डाला जाएगा। एसएमडीए की ओर से एसटीपी निर्माण के लिए 12.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्जन
कुंडली में सीवर लाइन के बाद देखरेख की जिम्मेदारी तीन साल व एसटीपी बनने पर देखरेख की जिम्मेदारी छह साल तक ठेकेदार की होगी। जल्द ही सीवर लाइन बिछाई जाएगी। सीएम कार्यालय से फाइल वापस आने के बाद टेंडर लगाया है। एसएमडीए ने अब चौथी पर यह टेंडर लगाया है। टेंडर आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - केके धनखड़, अधीक्षण अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
Trending Videos