सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who went to buy a mobile phone was brutally beaten and died during treatment.

Sonipat News: मोबाइल फोन लेने गए युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to buy a mobile phone was brutally beaten and died during treatment.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। गांव पांची जाटान में चार्जिंग पर लगाए गए मोबाइल फोन को लेकर युवक की कहासुनी के बाद बेरहमी से पिटाई कर दी गई। 24 मार्च को हुई घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव पांची जाटान निवासी जयपाल ने थाना गन्नौर में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बेटा कमलजीत (32) 24 मार्च की शाम को गांव के ही रामदास के घर अपना मोबाइल फोन लेने गया था। बेटे ने मोबाइल फोन को उनके घर पर चार्ज होने के लिए लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि रामदास ने मोबाइल फोन देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रामदास ने अपने भाई भगवान दास और साथी सोनू के साथ मिलकर कमलजीत पर कस्सी के बिट्टों और लाठियों से हमला कर दिया।
हमले में कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपाल का आरोप है कि जब उनका बेटा देर तक घर नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि तीनों उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। उन्हें आता देख आरोपी भाग गए थे।
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और कमलजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर लेकर गए। कमलजीत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था।
12 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार को कमलजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कमलजीत के पिता जयपाल के बयान पर आरोपी रामदास, भगवान दास और सोनू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वर्जन
युवक को पीटकर घायल किया गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर बीर सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed