{"_id":"6a1d748fd2003e48c40f6890","slug":"admission-will-be-given-on-690-seats-in-government-polytechnic-institute-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154809-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 690 सीटों पर मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 690 सीटों पर मिलेगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष संस्थान में कुल 690 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। केमिकल इंजीनियरिंग, एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिटिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में दाखिले दिए जाएंगे।
प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से संस्थान में एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की नई शाखा प्रारंभ की गई है। इस शाखा में 60 सीटें उपलब्ध हैं। यह कोर्स पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। विद्यार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
पात्र छात्राओं को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की प्रगति योजना तथा अन्य पात्र विद्यार्थियों को यशस्वी योजना के तहत प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र एससी एवं बीसी विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति की जाती है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश संबंधी सहायता के लिए संस्थान में एडमिशन हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
किस कोर्स में कितनी सीटें
केमिकल इंजीनियरिंग-60 सीटें
एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग-60 सीटें
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-60 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-60 सीटें
फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिटिंग (एफएए)- 60 सीटें
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग-60 सीटें
कंप्यूटर इंजीनियरिंग- 90 सीटें
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-120 सीटें
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग-120 सीटें

Trending Videos