सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest march carried out with bullock cart, scuffle with police

Sonipat News: बैलगाड़ी पर निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस से हुई नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
Protest march carried out with bullock cart, scuffle with police
फोटो : सोनीपत में बैलगाड़ी पर सवार होकर जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय जाते इनेलो कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


सोनीपत। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहर में जुलूस निकाला। छोटूराम चौक से बैलगाड़ी पर सवार होकर निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे।
यहां पर पुलिस ने उनको रोका तो उनकी कुछ देर नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट को धक्का देकर खोल दिया और परिसर में प्रवेश कर गए। उपायुक्त नेहा सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही सरकार से ईंधन की कीमतों को तुरंत कम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो की ओर से निकाले गए जुलूस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने की। इनेलो कार्यकर्ता छोटूराम चौक पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बैलगाड़ी के साथ लघु सचिवालय तक मार्च निकाला।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। कोरोना काल के बाद उद्योग-धंधे पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाए हैं। युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और किसान अपनी उपज के उचित दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईंधन महंगा होने से सब्जियां, अनाज, दूध, दही और घी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और कृषि मशीनरी चलाने का खर्च बढ़ा है।
खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की कीमतें भी किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। सीमेंट, सरिया, ईंट और रेत के बढ़ते दामों से घर बनाना महंगा हो गया है जबकि परिवहन खर्च बढ़ने से शिक्षा और व्यापार भी प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई पर जल्द अंकुश नहीं लगाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, पूर्व एस.पी. अनूप दहिया, सुरेश त्यागी, भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, सुरेंद्र सिरसाढ़, विजेंद्र शेखपुरा, गोपाल जाजी, बलवान नंबरदार, प्रदीप दहिया, मास्टर बिट्टू राठधना, पंडित राजेंद्र गौड़, राजू धानक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed