{"_id":"6a1d9b10d123c59e0b097ccc","slug":"solving-problems-is-the-biggest-responsibility-mla-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154825-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में साप्ताहिक दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, आवास योजना की लंबित किस्त, राजस्व मामलों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। विधायक ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों को समय पर राहत मिलनी चाहिए। दरबार में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली निगम के उपमंडल अभियंता अभिषेक, सतीश कुमार, नगर पालिका के सचिव प्रदीप खर्ब, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भूपेंद्र गाहल्याण भी मौजूद रहे।

Trending Videos