सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If the administration doesn't listen, the youth are cleaning the pond themselves.

Sonipat News: प्रशासन ने नहीं सुना तो युवा खुद साफ करवा रहे तालाब

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
If the administration doesn't listen, the youth are cleaning the pond themselves.
फोटो : सोनीपत के गांव पुगथला में तालाब की सफाई करता युवा। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गन्नौर। गांव पुगथला में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय तक समस्या की अनदेखी करने से नाराज युवाओं ने करीब 20 वर्ष से गंदगी से भरे पड़े तालाब की सफाई का अभियान शुरू किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में जमा गंदगी और दूषित पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग रखी गई मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्षों तक सफाई केवल कागजों में होती रही। सफाई न होने से उनको परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गांव के युवाओं ने खुद तालाब की सफाई करने का निर्णय लिया है। तीन दिन से ट्रैक्टर और पंपों की मदद से पानी निकाला जा रहा है। युवाओं ने कहा कि तालाब की सफाई होने से गांव को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पंचायत के सहयोग से पानी की निकासी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। सचिन पुगथला ने कहा कि जब जिम्मेदार लोग समस्याओं का समाधान नहीं करते तो समाज को आगे आना पड़ता है। अभियान में दीपक, लक्ष्य, सुमित, जगदीप, देवेंद्र, भजनलाल, विनोद, अमित व अन्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed