सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After two years, 7921 quintals of wheat was purchased at Mohana Silo.

Sonipat News: दो साल बाद मोहाना साइलो में खरीदा गया 7921 क्विंटल गेहूं

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
After two years, 7921 quintals of wheat was purchased at Mohana Silo.
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। एफसीआई मुख्यालय से जांच रिपोर्ट आने के बाद मोहाना साइलो में वीरवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 7,921 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं के सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही गेहूं खरीदा गया।
भारतीय खाद्य निगम ने दो साल बाद साइलो मोहाना में गेहूं की खरीद शुरू की है। 15 दिन बीतने के बाद खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। किसान काफी समय से साइलो में खरीद शुरू कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइलो नजदीक होने के कारण इस बार मोहाना व हुल्लाहेड़ी खरीद केंद्र शुरू नहीं हो पाए हैं। एफसीआई की ओर से साइलो पर इस बार ढाई लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जाएगी। खरखौदा मंडी में तीन लाख क्विंटल गेहूं बोरे में भरे हुए पड़े हैं।
सोनीपत मंडी में भी ढाई लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। जिले की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में बुधवार को 46,551 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक 8,375 किसानों से कुल 1,43,649 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 17,718 मीट्रिक टन, हैफेड ने 53,010, एचडब्ल्यूसी ने 72,920 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। वहीं, 8,882 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान ने वीरवार शाम रोहतक रोड नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया, तौल, उठान, भंडारण व किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। सचिव जितेंद्र सैन ने बताया कि सोनीपत मंडी में वीरवार को 63,500 क्विंटल, नाहरा खरीद केंद्र में 9,260 क्विंटल, मुरथल में 28,394 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed