सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Amarnath pilgrims could not register on the first day due to server down In Sonipat

Amarnath Yatra 2026: सर्वर डाउन होने से पहले दिन यात्री नहीं करवा सके पंजीकरण, तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Wed, 15 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनीपत में चिकित्सा जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद व्यक्ति को पीएनबी मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण कराना होगा। 13 साल से कम उम्र के बच्चे का पंजीकरण नहीं होता है। 

Amarnath pilgrims could not register on the first day due to server down In Sonipat
सोनीपत की पीएनबी शाखा मॉडल टाउन में ऑनलाइन पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बुधवार को बैंक में ऑनलाइन पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की साइट नहीं चलने से पंजीकरण नहीं हो सका। बुधवार को ही ऑनलाइन पंजीकरण व बायोमीट्रिक प्रक्रिया शुरू होनी थी। पंजीकरण कराने के लिए श्रद्धालु सुबह 8 बजे ही बैंक में पहुंचने शुरू हो गए थे मगर साइट नहीं चलने के कारण उनको चार घंटे इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। अमरनाथ यात्रा इस बार 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

Trending Videos


जिला नागरिक अस्पताल में श्रद्धालु 9 अप्रैल से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंच रहे हैं। बुधवार को पीएनबी मॉडल टाउन शाखा में यात्रा पर जाने वालों की ऑनलाइन पंजीकरण और बायोमीट्रिक प्रक्रिया होनी थी। दोनों ही नहीं होने की वजह से वे परेशान दिखाई दिए। पीएनबी में कई घंटे तक लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे मगर उसके डाउन होने की वजह से उनके साथ निराशा लगी। दोपहर बाद तक भी सर्वर के ठीक नहीं होने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण होना जरूरी
चिकित्सा जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद व्यक्ति को पीएनबी मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण कराना होगा। 13 साल से कम उम्र के बच्चे का पंजीकरण नहीं होता है। पंजीकरण कराने के लिए 70 साल तक के व्यक्ति के पास चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति पंजीकरण फीस 150 रुपये देनी होगी। इसके बाद बैंक की ओर से यात्रा शुरू करने की तिथि जारी की जाएगी। बैंक में पंजीकरण के दौरान हर व्यक्ति को बायोमीट्रिक निशान देना होगा।

श्रद्धालुओं की परेशानी उनकी जुबानी

  • पीएनबी शाखा में सुबह 9 बजे से लाइन लगा हुआ हूं। साइट नहीं चलने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं करवा पाया हूं। -विकास, गांव जुआं।
  • पीएनबी मॉडल टाउन शाखा में बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने के लिए आया था। पहले ही दिन साइट नहीं चलने के कारण परेशानी हो रही है। -सुरेश, मसद मोहल्ला।
  • सर्वर डाउन होने की वजह से पंजीकरण नहीं हो पाया जिसकी वजह से मजबूरन लौटना पड़ रहा है। अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले पंजीकरण जरूरी होता है। पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही उन्हें यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी। -गौतम, पटेल नगर, गन्नौर।
  • मैं गांव और आसपास रहने वाले साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने बैंक में आया था मगर साइट नहीं चलने की वजह से दिनभर पंजीकरण प्रक्रिया नहीं हो पाई। -गोपाल, गांव बड़ी।

अधिकारी के अनुसार

साइट नहीं चलने के कारण अमरनाथ यात्रा पंजीकरण न हीं हो पाया है। पंजीकरण कराने के लिए आए श्रद्धालुओं को जल्द साइट चलने का आश्वासन देकर वापस भेजा गया है। साइट चलने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -प्रतिभा प्रसाद, शाखा प्रबंधक, पीएनबी, मॉडल टाउन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed