{"_id":"6991b621e4f893170e0e86d5","slug":"bhakiyu-burns-copies-of-india-us-trade-agreementbhakiyu-burns-copies-of-india-us-trade-agreement-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149639-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाकियू ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाकियू ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाईं
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
गोपालपुर में भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते की प्रतियां जलाते भारतीय किसान यूनियन (सिद्
विज्ञापन
खरखौदा। भारत–अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते को किसान और किसानी के खिलाफ बताते हुए भारतीय किसान यूनियन (सिद्धपुर) इकाई ने रविवार को गांव स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापार समझौते की प्रतियों को जला कर इसका विरोध किया गया।
जिलाध्यक्ष वेदी दहिया ने कहा कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं है और इससे देश के कृषक समुदाय को नुकसान उठाना पड़ेगा। अमेरिका के साथ यह व्यापार नीति किसानों को कमजोर करने वाली है और इससे आयात-निर्यात के असमान दबाव से घरेलू कृषि बाजार पर विपरीत असर पड़ेगा।
कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में किसानों ने मिलकर व्यापार समझौते की प्रतियों को आग के हवाले किया। यूनियन का कहना है कि इस तरह के समझौतों से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे और उनकी आय में गिरावट आएगी।
इसलिए आज इस समझौते का विरोध करते हुए गोपालपुर, छिन्नौली, सिसाना, पाई, प्रह्लादपुर, रोहणा, किड़ौली, सोहटी, थाना कलां सहित अन्य गांवों में समझौते की प्रतियों को जलाते हुए विरोध दर्ज कराया गया।
Trending Videos