{"_id":"6991cd064fd8f181f80a5278","slug":"woman-beaten-up-over-rs-4-lakh-transaction-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149654-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर महिला को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। उधार दिए रुपयों के विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खुबडू रोड गांधी नगर निवासी सविता ने इस संबंध में थाना गन्नौर में शिकायत दी। बताया कि पांची रोड निवासी गीता ने 31 मार्च 2025 को पारिवारिक मजबूरी बताकर पांच लाख रुपये उधार मांगे थे।
आरोप है कि अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन ट्रांसफर व नकद मिलाकर चार लाख रुपये दिए। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं लौटाए। 13 फरवरी को जब वह पति के साथ पैसे मांगने गई तो उनके साथ गाली-गलौज की। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद आरोपी गीता, सचिन व अन्य ने उन्हें घर में खींच लिया और मारपीट की।
आरोप है कि गला दबाने की कोशिश की गई जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना गन्नौर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी गीता, सचिन व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos