{"_id":"6a3025b5367fef17a20beb4c","slug":"bhavads-team-won-the-kabaddi-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155522-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भावड़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भावड़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के गांव भावड़ में विधायक इन्दुराज नरवाल के साथ उपस्थित खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव भावड़ में जय बाबा रत्तन नाथ खेल कमेटी की तरफ से आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक ने कहा कि उनका कबड्डी से विशेष लगाव रहा है। वह स्वयं भी कबड्डी खेल चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वर्षों से क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहा है। विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों की मांग पर करीब दो वर्ष पहले कबड्डी मैट उपलब्ध कराया गया था।
अब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए खेल मैदान में टिन शेड के निर्माण की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है ताकि युवाओं को बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भावड़ की टीम प्रथम, ढार की टीम द्वितीय तथा मकड़ौली और भैणी स्कूल की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में जिला पार्षद रवि इंदौरा, महिला थाना गोहाना की एसएचओ रितु रानी उपस्थित रहे।