सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP government will be formed in Punjab in the coming times: Arun Singh

आने वाले समय में पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार : अरुण सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in Punjab in the coming times: Arun Singh
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाली पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा पर दल-बदल की राजनीति का आरोप लगाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए। आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। वह केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ऋषिहुड विवि में आयोजित प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन में बोल रहे थे।
मोदी की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत आज विकास, आधारभूत ढांचे और आर्थिक प्रगति के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि व्यापक बदलाव के कारण करोड़ों लोगों के जीवनस्तर में सुधार आया है जबकि विपक्ष के पास विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि एक दशक में रेलवे, सड़क, डिजिटल नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
विज्ञापन


बोले- पंजाब में भाजपा का बढ़ रहा जनाधार
पंजाब की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। एमएसपी गारंटी कानून पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल में किसानों को मिलने वाली एमएसपी और वर्तमान सरकार की तरफ से दिए जा रहे एमएसपी की तुलना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed