सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sector 16 swallows farmers' path, challenging access to 300 acres

Sonipat News: सेक्टर-16 ने निगला किसानों का रास्ता, 300 एकड़ जमीन तक पहुंचना बना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sector 16 swallows farmers' path, challenging access to 300 acres
गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा
विज्ञापन
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां और आसपास के किसानों के सामने खेतों तक पहुंचने की समस्या है। किसानों का आरोप है कि सेक्टर-16 के विकास के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उनकी बची हुई जमीन तक पहुंचने के लिए उन्हें आश्वासन के बाद भी रास्ता नहीं दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार सेक्टर-16 में सड़क, सीवर, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का कार्य तेजी से पूरा किया जा चुका है। प्लॉटों में निर्माण भी हो रहे हैं लेकिन उनको खेतों तक पहुंचने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सेक्टर बसाने से पहले गोहाना से गढ़ी उजाले खां, गढ़ी सराय नामदार खां, पानीपत रोड और खानपुर रोड को जोड़ने वाला रास्ता खेतों तक पहुंचने का मुख्य मार्ग था। सेक्टर के दायरे में आने के बाद यह रास्ता बंद हो गया है। अब उनको ट्रैक्टर, कृषि मशीनें और अन्य साधन लेकर दूसरे किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 300 एकड़ कृषि भूमि इस रास्ते पर निर्भर है। रास्ता नहीं होने के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

वादाखिलाफी से किसानों में रोष

किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों ने रास्ता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था लेकिन वर्षों बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

क्या कहते हैं किसान
खेतों तक पहुंचने के लिए दूसरे किसानों के खेतों के पीछे से होकर जाना पड़ता है। इससे न केवल परेशानी बढ़ती है बल्कि कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। किसानों के लिए अलग से पक्का रास्ता होना बेहद जरूरी है। -मोनू सैनी, किसान
-
सड़कें, प्लॉट और निर्माण कार्य होने के कारण खेतों तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह खत्म हो गया है। गांव से खेतों तक जाने का यही एकमात्र मार्ग था। इसके बंद होने से खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हो रहा है। -करतार सिंह, किसान
खेतों तक जाने के लिए रास्ते का यदि स्थायी समाधान नहीं निकला तो बुवाई, सिंचाई और कटाई जैसे कृषि कार्य प्रभावित होंगे। इससे खेती करना मुश्किल हो जाएगा और जमीन बंजर होने की स्थिति तक पहुंच सकती है। -राजेंद्र सैनी, किसान
खेतों को जाने वाला मार्ग गोहाना से पानीपत रोड, खानपुर रोड और दोनों गढ़ी गांवों को जोड़ते हुए खेतों तक जाता था। सेक्टर बनने से इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बंद हो गया है। रास्ता नहीं होने से खेती करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। -रणधीर सिंह, किसान
भूमि अधिग्रहण के समय अधिकारियों ने वैकल्पिक रास्ता देने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ है। -रविंद्र लड़वाल, सरपंच, गढ़ी उजाले खां।

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

गढ़ी उजाले खां के पास विकसित हो रहा सेक्टर-16, जिससे किसानों के खेतों के रास्ता बंद हो गया। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed