{"_id":"6a2d4aee618d0140470394e5","slug":"drinking-water-lines-will-be-laid-in-three-colonies-a-boundary-wall-will-be-built-around-the-boosting-station-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155390-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन कॉलोनियों में बिछेगी पेयजल लाइन, बूस्टिंग स्टेशन की बनेगी चहरादीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन कॉलोनियों में बिछेगी पेयजल लाइन, बूस्टिंग स्टेशन की बनेगी चहरादीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के वार्ड नंबर 11 में विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान और मेयर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक और मेयर ने किया 1.19 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का किया शुभारंभ
फोटो 07: सोनीपत के वार्ड नंबर 11 में विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वार्ड 11 की न्यू जीवन नगर, जीवन नगर और तारा नगर कॉलोनियों के लोगों को जल्द ही बेहतर पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलने की संभावना है। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शनिवार को सेक्टर-12 स्थित वाटर बूस्टिंग स्टेशन पर नारियल फोड़कर 1.19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि तीनों कॉलोनियों के लोग लंबे समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें कर रहे थे। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-12 बूस्टिंग स्टेशन से लेकर तीन कॉलोनियों उन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां पर पेयजल आपूर्ति की समस्या है। इस पर 54 लाख रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने कहा कि नई लाइन बिछने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। इससे लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी और इंटरलॉकिंग पर 65 लाख खर्च
मेयर ने बताया कि करीब 65 लाख रुपये की लागत से बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी का निर्माण तथा परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे स्टेशन की सुरक्षा मजबूत होगी और बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी।
हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
मेयर ने कहा कि बूस्टिंग स्टेशन से न्यू जीवन नगर, तारा नगर और जीवन नगर तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। परियोजना पूरी होने के बाद हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
लोगों ने जताया आभार
कार्यक्रम में निगम पार्षद संगीता सैनी, देवेंद्र सैनी, बालकृष्ण सैनी, राधा कृष्ण, जय सिंह सैनी, सुरेश सैनी, नरेश व विजेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए शुरू किए गए विकास कार्यों पर विधायक और मेयर का आभार व्यक्त किया।