फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BKU Ekta Sidhupur's 'Save Farmers' foot march to begin from Datasinghwala on the 16th.

Sonipat News: भाकियू एकता सिद्धूपुर की दातासिंह वाला से 16 को शुरू होगी किसान बचाओ पदयात्रा

Tue, 04 Aug 2026 06:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
BKU Ekta Sidhupur's 'Save Farmers' foot march to begin from Datasinghwala on the 16th.
फोटो : सोनीपत के अनाज मंडी खरखौदा में बैठक के बाद उप​स्थित भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) की बैठक मंगलवार को अनाज मंडी में हुई। जिला प्रधान बेदी दहिया ने अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 अगस्त से शुरू होने वाली किसान बचाओ पदयात्रा की तैयारियों और रूट पर चर्चा हुई।



बेदी दहिया ने बताया कि पदयात्रा दातासिंह वाला से शुरू होकर जींद, सोनीपत और पानीपत होती हुई दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर किसान पंचायत के साथ समाप्त होगी। पदयात्रा की मुख्य मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर रोक शामिल है।
विज्ञापन




एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों की कर्जमाफी भी प्रमुख मांगें हैं। बिजली हाईटेंशन लाइनों के लिए उचित मुआवजा दिलाना भी इसमें शामिल है। इन मांगों से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बैठक में कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed