फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tips for better health for pregnant women through yoga

Sonipat News: गर्भवती के स्वस्थ मातृत्व के लिए चार गांवों में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित

Tue, 04 Aug 2026 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tips for better health for pregnant women through yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग की ओर से कासंडा, कासंडी, सरगथल और ककाना गांवों में तीन दिवसीय योग अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी राम अवतार के दिशा-निर्देश तथा जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद की देखरेख में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं तक योग और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाना रहा। शिविर में आयुष योग सहायक दिनेश, प्रमिला मलिक और अमरजीत ने आंगनबाड़ी वर्करों को विशेष योग प्रशिक्षण दिया, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को नियमित योगाभ्यास कराकर उन्हें इसका लाभ पहुंचा सकें। प्रशिक्षण के दौरान ताड़ासन, तितली आसन, अनुलोम-विलोम, शिथिलीकरण क्रियाएं व अन्य हल्के योग अभ्यास करवाए गए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में कासण्डा की आंगनबाड़ी वर्कर नीलम, कासण्डी की नीना, आशा वर्कर नर्गिस, मेनका सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। योग शिविर में आंगनबाड़ी वर्करों को योगाभ्यास कराते आयुष विभाग के प्रशिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed