{"_id":"6a71ea21c9874378380046de","slug":"students-learned-the-mantra-for-success-and-personality-development-sonipat-news-c-197-1-snp1018-158189-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों ने जाना सफलता और व्यक्तित्व विकास का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों ने जाना सफलता और व्यक्तित्व विकास का मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। राजकीय पॉलीटेक्निक सोनीपत में नवप्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और रोजगारोन्मुख कौशल से परिचित कराना था।
विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सफलता के व्यावहारिक सूत्र साझा किए और सकारात्मक सोच की प्रेरणा दी। जॉर्जिया से आए सफल उद्यमी सुशील मलिक मुख्य अतिथि थे।
मलिक ने कहा कि वास्तविक सफलता केवल आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मिलती। यह जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन स्थापित करने से प्राप्त होती है। उन्होंने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और वित्तीय स्वास्थ्य को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
मलिक ने विद्यार्थियों को सफलता का 3डी मंत्र डिसिप्लिन, डायरेक्शन और डेडिकेशन अपनाने का संदेश दिया। परिवहन विभाग के उप निदेशक विकास नरवाल ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर जानकारी दी। शिक्षाविद डॉ. जेपी दलाल ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता।
प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि इंडक्शन कार्यक्रम का लक्ष्य नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना था। इसमें अनुशासन, तकनीकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास शामिल हैं। नवाचार और रोजगारपरक अवसरों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर एलाइड साइंस विभागाध्यक्ष सुशील किरण और कुलदीप गुलिया उपस्थित थे। अन्य विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकगण भी मौजूद रहे।