फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Block and district-level sports events will begin on the 20th.

Sonipat News: 20 से शुरू होंगे ब्लॉक व जिलास्तरीय खेल

Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Block and district-level sports events will begin on the 20th.
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ब्लॉक एवं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होंगी। इस बार 30 खेलों के साथ वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश को भी शामिल किया गया है। अब खिलाड़ी कुल 33 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में सरकारी, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आरोही विद्यालयों के नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के दस्तावेजों और आयु प्रमाण-पत्रों की कड़ी जांच होगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम 7 अगस्त तक निदेशालय को भेजने होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन संबंधित जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त और जिला खेल अधिकारी की निगरानी में होगा। निदेशालय के निर्देशानुसार केवल संबंधित विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही भाग लेने के पात्र होंगे। खिलाड़ियों के लिए आयु सत्यापन परीक्षा (एवीटी) अनिवार्य होगी। इसके साथ जन्म प्रमाण-पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका और अन्य निर्धारित दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाने पर खिलाड़ी या पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक खिलाड़ी एक ही कैलेंडर वर्ष में केवल एक आयु वर्ग में भाग ले सकेगा। खिलाड़ी दो छोटे और एक बड़े खेल में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं एथलेटिक्स और तैराकी में अधिकतम तीन व्यक्तिगत स्पर्धाओं तथा दो रिले दौड़ों में भाग लेने की अनुमति होगी।

जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को खिलाड़ियों के दस्तावेज समय पर तैयार रखने, खेल निधि जमा कराने तथा निर्धारित तिथि से एक दिन पहले खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग और दस्तावेज सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
विभाग का उद्देश्य पारदर्शी, निष्पक्ष और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। जिससे पारदर्शी माहौल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed