{"_id":"6a53bdb9814ac2f3a000a371","slug":"farmers-to-protest-over-compensation-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156848-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुआवजे को लेकर किसान आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुआवजे को लेकर किसान आज करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो: : सोनीपत के गांव नाहरा में हुई किसानों की बैठक को संबोधित करते सरपंच उमेश दहिया। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हाईटेंशन (एचटी) लाइनों के मुआवजे को लेकर 17 गांवों के किसान सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन करेंगे। वे उपायुक्त से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे। किसानों का तीन साल से चल रहा संघर्ष 24 जून को समाप्त हो गया था। बाजार मूल्य के आधार पर तय मुआवजा अब तक जारी नहीं हुआ है।
नाहरा गांव स्थित दादा देव धार्मिक स्थल पर रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक सरपंच उमेश दहिया के नेतृत्व में हुई। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई मार्केट रेट कमेटी की बैठक में प्रभावित किसानों की जमीनों का बाजार मूल्य पर मुआवजा तय हो चुका है। इसके बावजूद पावरग्रिड कंपनी ने मुआवजा नहीं दिया है जिससे किसानों में रोष है।
फोटो: 28