{"_id":"6a53be68bef84ffdce01cbd5","slug":"another-accused-in-the-murderous-attack-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156845-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खेवड़ा गांव में डंडे से हमला और तोड़फोड़ के मामले में क्राइम यूनिट कुंडली ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सबोली निवासी अमित है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च को खेवड़ा निवासी सतेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह रोड़ी-डस्ट कारोबारी के कार्यालय में साथियों के साथ मौजूद था। देर रात तीन वाहनों में आए 7-8 युवकों ने कार्यालय पहुंचकर एक व्यक्ति के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया।
हमलावरों ने शिकायतकर्ता के पैरों पर वार किए। उन्होंने कार्यालय और बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर वे भाग गए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। क्राइम यूनिट कुंडली पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।