फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sujata adorned her home with plants, becoming an example of a love for nature.

Sonipat News: पौधों से सजाया घर, प्रकृति प्रेम की मिसाल बनीं सुजाता

Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sujata adorned her home with plants, becoming an example of a love for nature.
फोटो :: सोनीपत के आदर्श नगर ​स्थित घर की बगिया में सुजाता। संवाद
सोनीपत। बढ़ते शहरीकरण और कंक्रीट के फैलते जंगलों के बीच आदर्श नगर निवासी सुजाता ने अपने घर को हरियाली से सजाकर प्रकृति प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। उनके घर का आंगन अब किसी छोटे उपवन से कम नहीं लगता। यहां खिले फूलों की खुशबू और पौधे न केवल ताजगी देते हैं बल्कि प्रकृति के करीब रहने का अहसास भी कराती है।
विज्ञापन

सुजाता को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का विशेष शौक है। उन्होंने अपने घर में गुड़हल, पारिजात, अपराजिता, गुलाब, गेंदा, रातरानी, तुलसी, करी पत्ता सहित कई सजावटी और औषधीय पौधे लगाए हैं। इसके अलावा बड़े पौधे, छायादार वृक्ष और दीवारों पर फैलने वाली बेलें भी उनके बगीचे की खूबसूरती बढ़ाती हैं। नियमित देखभाल, समय पर पानी देना, छंटाई और खाद डालने से उनका बगीचा वर्षभर हरा-भरा बना रहता है।
विज्ञापन

सुजाता बताती हैं कि पौधे उनके लिए केवल सजावट का साधन नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा हैं। सुबह और शाम पौधों को पानी देना, उनकी देखभाल करना और समय-समय पर छंटाई करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। उनका मानना है कि हरियाली के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कहती हैं कि बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए हर व्यक्ति को अपने घर, आंगन, छत या बालकनी में पौधे लगाने चाहिए। छोटी-सी शुरुआत से शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed