फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Candle march for justice in the Bharat Tiwari encounter case.

Sonipat News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय के लिए कैंडल मार्च

Mon, 13 Jul 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Candle march for justice in the Bharat Tiwari encounter case.
फोटो : साेनीपत में सेक्टर-23 से निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल विधायक कुलदीप वत्स, कांग्रेस ने
सोनीपत। बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार शाम कैंडल मार्च और मशाल यात्रा निकाली गई। बादली के विधायक कुलदीप वत्स के नेतृत्व में यह मार्च सेक्टर-23 कम्युनिटी सेंटर से तिरंगा चौक तक हुआ। अनेक लोग हाथों में मोमबत्तियां और मशाल लिए भारत माता की जय के नारों के साथ मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या नहीं हुई, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी शहादत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और तानाशाही बढ़ रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाकर दबाया जा रहा है, जो लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में जिला पार्षद संजय बड़वासनी, निगम पार्षद राजेश मलिक, जय कुमार खत्री, अनुराग जैन, नवीन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें रणजीत कौशिक, महिपाल पांची, दीपक, अमित, सुमित, मुकेश शर्मा, अमनदीप शर्मा, जोगिंदर, कुलदीप और सोनू भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed