{"_id":"6a5a373316b61c5b0109285e","slug":"broken-culvert-and-clogged-drains-compound-troubles-for-datauli-village-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157101-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टूटी पुलिया और बंद नालियों ने बढ़ाई दातौली गांव की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टूटी पुलिया और बंद नालियों ने बढ़ाई दातौली गांव की मुसीबत
Fri, 17 Jul 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव दातौली स्थित खाली प्लाटों में भरा दूषित पानी। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव दातौली में टूटी पुलिया और बंद पड़े नालों के कारण जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते गांव की मुख्य गलियों, सड़कों और खाली प्लॉटों में पानी भर गया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी है लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।
ग्रामीण अरुण, विजय, लोकेश, संदीप ने बताया कि वर्ष 1976 में आवंटित कई प्लाॅट आज भी खाली पड़े हैं। इनके मालिक बाहर रहते हैं और प्लाटों की देखरेख नहीं करते। पानी निकासी का रास्ता बंद होने से इन प्लाॅटों में बड़ी मात्रा में पानी भर गया है। इससे आसपास बने मकानों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
मंदिर से आगे बेगा रोड की ओर जाने वाले मार्ग के बाईं तरफ का पूरा क्षेत्र पानी से घिरा हुआ है। मंदिर वाली मुख्य गली में भी हर समय पानी भरा रहता है जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पुलिया टूटने के कारण बेगा की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन गांव के बीच से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत विभाग से टूटी पुलिया का जल्द निर्माण, बंद नालों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गांव को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।