सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BSF Jawan Wins Gold at Asian Yoga Championship; Welcomed Upon Returning to Village

Sonipat News: बीएसएफ के जवान ने एशियन योग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, गांव पहुंचने पर स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
BSF Jawan Wins Gold at Asian Yoga Championship; Welcomed Upon Returning to Village
फोटो : सोनीपत के गांव सिसाना में एशियन योग प्रतियोगिता पदक विजेता इंद्रजीत का स्वागत करते ग्राम
विज्ञापन
खरखौदा। एशियन योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रविवार को गांव सिसाना में लौटे खिलाड़ी इंद्रजीत का क्षेत्र वासियों ने स्वागत किया। इंद्रजीत फिलहाल बीएसएफ में सेवारत हैं। सिसाना वासियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए खुली जीप में खरखौदा से सिसाना स्थित सम्मान स्थल तक पहुंचाया।

यह प्रतियोगिता अप्रैल में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई थी। इंद्रजीत अब छुट्टी मिलने पर अपने घर लौटे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इंद्रजीत दहिया ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से गांव, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है तथा युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि सिसाना गांव प्रतिभाओं की भूमि रहा है और गांव हमेशा अपनी प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा निभाता आया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण दहिया, चांद पहलवान, कुलदीप पहलवान, संदीप, विक्की नंबरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed