{"_id":"6a525099a02e1740cd0147f0","slug":"canter-driver-dies-in-road-accident-on-sonipat-s-kmp-expressway-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 11 दिन बाद बजनी थी घर में शहनाई, उससे पहले ही KMP पर सड़क हादसे में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 11 दिन बाद बजनी थी घर में शहनाई, उससे पहले ही KMP पर सड़क हादसे में हो गई मौत
Sat, 11 Jul 2026 07:49 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:49 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 वर्ष से कंटेनर चला रहा था। वो 7 जुलाई को ड्यूटी के लिए घर से निकला था और परिजनों से जल्द लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
मृतक कमलकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के कंटेनर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव कबीरपुर निवासी कमलकांत के रूप में हुई है। कमलकांत की 11 दिन बाद ही 22 जुलाई को शादी होनी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। खरखौदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आगे चल रहे ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर
परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 वर्ष से कंटेनर चला रहा था। वो 7 जुलाई को ड्यूटी के लिए घर से निकला था और परिजनों से जल्द लौटने की बात कही थी। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वो बहालगढ़ से कंटेनर लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था, लेकिन जब वो केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम की तरफ बढ़ा तो पिपली टोल प्लाजा के नजदीक आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे उसका कंटेनर ट्रक से जा टकराया। इस सड़क हादसे में कमलकांत बुरी तरह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
22 जुलाई को होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि कमलकांत परिवार में सबसे छोटा था। उनसे बड़े भाई व बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। करीब दो महीने पहले ही कमलकांत का रिश्ता तय हुआ था। इसी महीने 22 जुलाई को उसकी शादी होनी तय हुई थी और परिवार में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।