{"_id":"6a51e78b0bd8adca53048ee1","slug":"video-sonipat-locks-of-four-shops-broken-on-kakroi-road-thieves-fled-with-goods-and-cash-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ककरोही रोड पर चार दुकानों के तोड़े ताले, चोर सामान व नकदी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ककरोही रोड पर चार दुकानों के तोड़े ताले, चोर सामान व नकदी लेकर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ककरोई रोड का है, जहां देर रात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाकर व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों को न पुलिस गश्त का डर था और न ही सीसीटीवी का। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद चोर मौके से भाग गए।
रात करीब दो बजे बदमाश ककरोई रोड स्थित अग्रवाल डेयरी, किसान क्रीम डेयरी, स्पाइसी टाउन और महादेव फास्ट फूड कॉर्नर पहुंचे। उन्होंने दुकानों के शटर तोड़े और अंदर घुसकर नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना किसी रुकावट के मौके से निकल गए।
सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए शटर और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद सभी व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
दुकानदारों का कहना है कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि मेहनत से कमाई गई पूंजी इस तरह चंद मिनटों में लुट जाती है तो कारोबार चलाना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यदि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी होती तो शायद बदमाश इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही चोरी से हुए नुकसान की भरपाई कराने और शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।