Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gannaur: Youth takes his own life by hanging himself from the roof slab of a religious site; alleged video from before his death surfaces.
{"_id":"6a5259e47d510fd65c0af0a3","slug":"video-gannaur-youth-takes-his-own-life-by-hanging-himself-from-the-roof-slab-of-a-religious-site-alleged-video-from-before-his-death-surfaces-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन्नौर: धार्मिक स्थल के लेंटर पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान, मौत से पहले का कथित वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नौर: धार्मिक स्थल के लेंटर पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान, मौत से पहले का कथित वीडियो आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव पीरगढ़ी निवासी एक युवक ने शनिवार को बेगा-चंदौली मार्ग पर स्थित एक धार्मिक स्थल (पीर) परिसर में लेंटर के सरिये से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार को ग्रामीण प्रदीप उर्फ पोपल (32) वा शव मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद एक कथित वीडियो भी सामने आया है, बताया जा रहा है कि इसे प्रदीप ने आत्महत्या से पहले अपने एक मित्र को भेजा था। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज सुनाई देती है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।
प्रारंभिक जांच के अनुसार वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि वह यह कदम अपनी इच्छा से उठा रहा है और इस संबंध में किसी पर कोई आरोप नहीं है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सामग्री को जांच का हिस्सा बनाया गया है और इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।
पेट्रोल पंप पर करता था नौकरी, दो बच्चों का था पिता
प्रदीप उर्फ पोपल विवाहित था और एक पेट्रोल पंप पर कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दो बच्चों का पिता था। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
जांच अधिकारी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच और सामने आए कथित वीडियो के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।