{"_id":"6a0b1e7fd2d1312b5b0e5d58","slug":"certificates-given-to-22-citizens-who-underwent-civil-defence-training-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154195-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिविल डिफेंस प्रशिक्षण लेने वाले 22 नागरिकों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिविल डिफेंस प्रशिक्षण लेने वाले 22 नागरिकों को दिए प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त युवती को प्रमाणपत्र वितरित करती नग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सिविल डिफेंस विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कोर्स में भाग लेने वाले 22 नागरिकों को सोमवार को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिला लघु सचिवालय में आयोजित किया गया। नगराधीश सिमरन ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
नगराधीश ने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़, आगजनी, सड़क दुर्घटना तथा अन्य आपात स्थितियों में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ कार्य करना ही सिविल डिफेंस का मुख्य उद्देश्य है। नगराधीश ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी वॉलंटियर्स के पहचान पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्रशासनिक कार्यों एवं आपदा प्रबंधन गतिविधियों में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस विभाग की आर से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विभाग का का उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना है।
स्टोर सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार ने कहा कि सिविल डिफेंस केवल एक संगठन नहीं बल्कि सेवा, अनुशासन और राष्ट्र भक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय आम नागरिक यदि प्रशिक्षित हों तो वे अपने परिवार, समाज और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Trending Videos