सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children can visit the Swarnprastha Museum for free

Sonipat News: स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय का बच्चे कर सकेंगे निशुल्क भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Children can visit the Swarnprastha Museum for free
फोटो : स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर ललिता कौशिक को सम्मानित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने संग्रहालय की 17 गैलरियों में स्थापित वस्तुओं की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संग्रहालय पारिस्थितिक सततता, सामाजिक सद्भाव, कल्याण और मानव पर्यावरण के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में यह एक ऐसा स्थान है जहां मूर्त और अमूर्त विरासत को स्थानीय संस्कृतियों और समुदायों से प्रेरित किया गया है। यहां 17 गैलरियां में स्थापित पुरानी वस्तुएं बहुत प्रभावशाली हैं। इस अलौकिक स्थल पर आकर पर्यटकों को पुराने इतिहास से रूबरू होने का अवसर जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos




ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि देश-दुनिया के पर्यटक यहां पर महाभारत कालीन स्वर्णप्रस्थ इतिहास की जानकारी ले सकते हैं। सोनीपत खास तौर से पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर देश दुनिया के सामने आ रहा है।
स्वतंत्रता सेनानी तिलक चंद कौशिक की बहू ललिता कौशिक को संयुक्त सचिव जसबीर सिंह खत्री ने स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया कि वह इतिहास से रूबरू होने के लिए भविष्य में भी संग्रहालय में आते रहें।
इस मौके पर विशेष सहयोगी रितेश, योगी बाबा सतपाल नाथ, सुनील कुमार, अध्यापिका अनीता, अध्यापक रविन कुमार, कृष्ण कुमार सैनी, सरीता, गार्ड सोमबीर, उषा, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed