{"_id":"6a0b2524ae3921259700b1e4","slug":"rural-sanitation-workers-strike-extended-till-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154187-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कल तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कल तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 20 मई तक बढ़ा दी गई है। कर्मचारी अब विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देंगे। सोनीपत और गन्नौर ब्लॉक के कर्मचारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता गन्नौर ब्लॉक के प्रधान देवेंद्र ने की जबकि संचालन विजेंद्र ने किया।
सीआईटीयू नेता श्रद्धानंद सोलंकी और शीलक राम मलिक ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट के निर्णय के अनुसार 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
पक्का होने तक मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सफाई के औजार, साबुन, तेल, दस्ताने, मास्क, झाडू और रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही पुरानी ई-रिक्शा बदलवाने और चार्जिंग सुविधा देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
Trending Videos